Wednesday, October 21st, 2026

 पीएम ने उठाया था लॉकडाउन जैसा जरूरी कदम: सुशील मोदी

 नई दिल्ली 
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान राज्यसभा सासंद सुशील मोदी ने बुधवार को केंद्रीय बजट के पक्ष में राज्यसभा में अपनी बात रखी। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने देश के लोगों को बचाने के लिए लॉकडाउन जैसा जरूरी कदम उठाया और 'जान तो है तो जहान' जैसी बात कही। इसके अलावा भी उन्होंने कई मुद्दों को शामिल करते हुए प्रधानमंत्री मोदी के तारीफों के पुल बांधे। 

इस बीच सुशील मोदी ने अपने भाषण के दौरान नरेंद्र मोदी के नाम का मतलब भी बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री के नाम का मतलब बताते हुए कहा, "N- न्यू इंडिया, A- आत्मनिर्भर भारत, R- रेडी फॉर रिफॉर्म, E- इलेक्ट्रॉनिक एग्रीकल्चर मार्केट, N- न्यू फाइनेंसियल स्ट्रक्चर, D- डिसइनवेस्टमेंट, R- रेलवे और सड़कें, A- एग्रिकल्चर रिफॉर्म, M- एमएसपी एस्योर्ड एंड हेल्पिंग माइग्रेंट वर्कर, O- वन पर्सन कंपनी, D- डाउन टू अर्थ, I- इनक्लूसिव डेवनलपमेंट।"
 
इसके अलावा उन्होंने अपने भाषण में कोरोना काल के दौरान लगाए गए लॉकडाउन के सफल होने में स्वच्छ भारत अभियान, जनधन खाता योजना और 24 घंटे बिजली की व्यव्स्था के लाभ भी गिनाए। इस बीच विपक्ष द्वारा स्पीच के दौरान रोक-टोक करने पर सुशील मोदी थोड़े नाराज भी होते दिखे।

 

#सुशील मोदी

Source : Agency

पाठको की राय